दक्षिण 24 परगना के गोसाबा खंड के किसानों को 2000 नारियल तथा 4000 सुपारी के पौधे वितरित किये गए।

गोग्राम वार्ता, 03 नवम्बर 2021: किसान समृद्धि वृक्षारोपण अभियान 2021 के अंतर्गत पूर्वांचल कल्याण आश्रम के सहयोग से दक्षिण 24 परगना के गोसाबा खंड के किसानों को 2000 नारियल तथा 4000 सुपारी के पौधे वितरित किये गए। वर्ष 2021 में अब तक 489 गाँवों के 5050 किसानों के यहाँ करीब 1,50,000 से अधिक फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। अब तक कुल 6719 किसानों के यहाँ 200000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। किसानों को स्वावलम्बी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, गोचर भूमि निर्माण करने, पर्यावरण, भूमि और जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान समाज के गोभक्तों एवं प्रकृति प्रेमियों के सहयोग से चल रहा है। एक किसान के यहाँ बगीचा लगाने में 1500 रुपये की लागत आती है। आप भी इस महाअभियान में सहभागी बन सकते हैं।

  • 03rd Nov, 2021