गोसेवा गतिविधि के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 16 जिलों के 57 ग्राम से करीब 1600 ग्राम वासियों ने भूमि माता और गौ माता का बड़ी श्रद्धा से पूजन किया।
Share on:
गोग्राम वार्ता : 13 अप्रैल 2021, विगत कई सदियों से हमारा प्रकृति से बहुत गहरा सम्बन्ध रहा है। अथर्व वेद के भूमि सूक्त में वर्णित किया गया है की धरती हमारी माता है और एक पुत्र की भांति ही हमें हमारी धरती माता की सेवा करनी चाहिए और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस विषय और विचार के साथ वर्ष प्रतिपदा और बंगला नव वर्ष के शुभ अवसर पर गोसेवा गतिविधि के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 16 जिलों के 57 ग्राम से करीब 1600 ग्राम वासियों ने भूमि माता और गौ माता का बड़ी श्रद्धा से पूजन किया। सभी ने अपनी धरती माता को सुपोषित रखने का संकल्प लिया।