उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए योगी सरकार ने गोग्राम योजना की जानकारी लेने के लिए गोसेवा परिवार को आमंत्रित किया।

गौ ग्राम वार्ता : 10 जनवरी 2021 गोरखपुर  : गोसेवा परिवार द्वारा संचालित गौग्राम अभियान से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश की समस्या को सुलझाने के लिए गोग्राम योजना को विस्तार से समझने के लिए गोरखपुर महोत्सव में आयोजित गो संरक्षण कार्यशाला में आमंत्रित किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के पशुपालन मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, डॉ बल्लभभाई कथिरिया एवं सुनील मानसिंहका जी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। श्रोताओं में प्रदेश सरकार के लगभग 300 पशुपालन अधिकारी उपस्थित थे।
गोसेवा परिवार का दृढ़ विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के निराश्रित गोवंश का एकमात्र समाधान है गोग्राम योजना।
सम्मान स्वरूप गोसेवा परिवार को स्मृति चिन्ह के रूप में महोत्सव का चित्र अंकित एक चांदी का सिक्का भेंट किया गया।

 

  • 13th Jan, 2021