केशियारी ब्लॉक के गगनेश्वर तथा 5 नंबर अंचल के दीपाग्राम के प्रशिक्षण वर्ग में 48 किसानों ने प्रशिक्षण लिया
Share on:
गोग्राम वार्ता : 21 अप्रैल 2021, गोआधारित जैविक कृषि करने के लिए प्रेरित करने हेतु नियमित रूप से किसानों का प्रशिक्षण वर्ग होता है। इन प्रशिक्षण वर्गों में गोबर और गौ मूत्र द्वारा खाद निर्माण, कीट नियंत्रक , अग्निहोत्र, गौपूजन,गोबर द्वारा धूपबत्ती दीपक का निर्माण इत्यादि सिखाया जाता है। इस कड़ी में केशियारी ब्लॉक के गगनेश्वर तथा 5 नंबर अंचल के दीपाग्राम के प्रशिक्षण वर्ग में 48 किसानों ने प्रशिक्षण लिया। सभी ने प्रशिक्षण के इस कार्य को अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर करने और अन्य लोगों की सिखाने का वचन दिया।