गोभक्तों ने गोमाता के चरणों में बैठ कर गोभक्ति सत्संग का आनंद लिया
Share on:
गोग्राम वार्ता : 07 जनवरी 2021
गोसेवा परिवार द्वारा गोभक्ति का भाव जगाने हेतु मासिक सत्संग के कार्यक्रम किये जाते हैं। इस कड़ी में तारातल्ला सुरभि गौशाला के प्रांगण में ७ जनवरी को प्रातः 11.30 बजे से 1.30 बजे तक गोमाता के चरणों में भजनों के माध्यम से गोमाता की महिमा का बखान और गौ माता के कष्टों पर विचार व्यक्त किया गया। 40 से अधिक गोभक्तों की उपस्थिति में श्री संजय जी बजाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।