कोलकाता से 10 लोगों ने मोहनपुर ग्राम पंचायत में किसानों के खेत में वृक्षारोपण किया
Share on:
शहरवासियों को गांव, किसान, गाय एवं गोग्राम अभियान का दर्शन एवं अनुभव करवाने हेतु समय समय पर गोग्राम यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 29 नवंबर को कोलकाता से 10 लोगों का एक समूह, जिसमे बच्चे, एवं महिलाएं भी थी, दक्षिण 24 परगना के मोगराहाट ब्लॉक के मोहनपुर ग्राम पंचायत जाकर वहां के किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में फलदार पौधों का रोपण किया और उनको फलों की बिक्री में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
ग्रामवासी एवं शहरवासी दोनों को आनंद का अनुभव हुआ और आपसी संबंध में घनिष्टता बढ़ी।