वृक्षारोपण अभियान हेतु 75 पंचायतों से आये हुए वृक्षारोपण प्रमुखों को जैविक फलों के बगीचे लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।

वृक्षारोपण अभियान 2022 हेतु 75 पंचायतों से आये हुए वृक्षारोपण प्रमुखों को जैविक फलों के बगीचे लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
पश्चिम मिदनापुर के केसियारी शिशुमंदिर में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 02.03.22 से 04.03.22 तक दो भाग में चला।
प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम भाग 02.03.22 दोपहर से 03.03.22 दोपहर तक हुआ जिसमें 10 जिलों कूचबिहार, मालदा ,द दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, हावड़ा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर ,तथा तोमलुक से आये हुए 47 किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा भाग 03.03.22 दोपहर से 04.03.22 दोपहर तक हुआ जिसमें 2 जिलों, पुरुलिया और झाड़ग्राम से आये हुए 27 किसानों ने भाग लिया।
11 प्रशिक्षकों द्वारा सभी को पौधे लगाने, उनकी दुरी, खाद और जल व्यवस्था उनके संरक्षण और सुरक्षा इत्यादि सभी विषयों पर कुल 9 सत्रों में विस्तार से बताया गया। इस वर्ग में किसानों को ५ प्रकार के जैविक कीटनाशक बनाने की पद्धति भी सिखाई गयी और उन्हें एक बोतल घर भी ले जाने की व्यवस्था की।
इसके अलावा उन्हें एक प्रशिक्षण देने की की एक पुस्तक भी दी गई ताकि वे भविष्य में अधिक लोगों को भी सीखा सकें।

  • 06th Mar, 2022