वृक्षारोपण अभियान 2021 के शुभारम्भ में पूर्व मिदनापुर के चैतन्यपुर अंचल के 126 किसानों के यहाँ 3855 वृक्ष लगाए गए।

गोग्राम वार्ता,10 जुलाई 2021: वृक्षारोपण अभियान 2021 के शुभारम्भ में पूर्व मिदनापुर के चैतन्यपुर अंचल के 126 किसानों के यहाँ 3855 वृक्ष लगाए गए। सभी किसानों ने पूर्व नियोजित प्रशिक्षण के आधार पर बड़ी प्रसन्नता और उत्साह से वृक्ष लगाए। किसानों को स्वावलम्बी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, गोचर भूमि निर्माण करने, पर्यावरण, भूमि और जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ 2019 में किया गया था। भविष्य में 4000 से अधिक किसानों के यहाँ 200,000 (दो लाख) से अधिक फलदार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। पिछले 2 वर्षों में 1 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जा चुका है।

 

  • 10th Jul, 2021