5 पंचायतों के गोग्राम-प्रशिक्षण वर्गों में 38 गाँवों के 144 किसानों को गोबर और गौमूत्र के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जिसमें से 36 महिलायें थी। अब तक कुल प्रशिक्षण वर्ग-128, गांव- 879, किसान- 2566

गो आधारित ग्राम विकास के लिए 5 पंचायतों के प्रशिक्षण वर्गों में 38 गाँवों के 144 किसानों को (जिसमें 36  महिलायें थी) गोबर और गौमूत्र के उपयोग द्वारा आर्थिक विकास का प्रशिक्षण दिया गया। 

1) दिनांक 07 अप्रैल से 10 अप्रैल तक : हावड़ा जिला के बानीपुर अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 5 गावों से आये हुए 13 महिलाओं सहित 26 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। 

2) दिनांक 20 अप्रैल से 14 अप्रैल तक : दक्षिण दिनाजपुर जिला के कुसमंडी खंड के उदयपुर अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 4 गावों से आये हुए 24 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

3) दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक : कूचबिहार जिला के बड़ासेखदल अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 2  गाँव से आये हुए 5 महिलाओं सहित कुल 20 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

4) दिनांक 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक : मालदा जिला के दक्षिण चण्डीपारा अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 18 गावों से आये हुए 7 महिलाओं सहित कुल 44 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

5) दिनांक 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक : बारुईपुर जिला के रायदिघी खंड के दक्षिण कङ्कणदिघी अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 5 गावों से आये हुए 11 महिलाओं सहित 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

अब तक कुल प्रशिक्षण वर्ग-128 में 879 गांव से आये 2566 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। 

गोग्राम अभियान को बंगाल के सभी 40000 गांव तक पहुंचाने के लिए गोग्राम संरक्षक बन, आप भी इस अभियान में सहभागी बनें। संपर्क : 8100330044

  • 30th Apr, 2022