4 प्रशिक्षण वर्गों में 10 गाँवों के 91 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया

गो आधारित ग्राम विकास के लिए 4 पंचायतों के प्रशिक्षण वर्गों में 10 गाँवों के 91 किसानों को गोबर और गौमूत्र के उपयोग द्वारा आर्थिक विकास का प्रशिक्षण दिया गया।

1) दिनांक 17 जनवरी से 20 जनवरी तक : पूर्व मेदिनीपुर जिला के चैतन्यपुर खंड के कुकराहटी अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 2 गावों से आये हुए 20 महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

2) दिनांक 20 जनवरी से 23 जनवरी तक : द दिनाजपुर जिला के कुसमुन्डी खंड के आचला -2 अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 5 गावों से आये हुए 20 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 6 महिला थी।

3) दिनांक 23 जनवरी से 26 जनवरी तक : मालदा जिला के मानिकचक खंड के छोटोधरमपुर अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 2 गावों से आये हुए 39 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 38 महिला थी।

4) दिनांक 22 जनवरी से 25 जनवरी तक : गंगासागर जिला के उस्थी खंड के हरिहरपुर अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 1 गाँव से आये हुए 12 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 11 महिला थी।

अब तक कुल 173 प्रशिक्षण वर्ग में 1045  गांव के 3429 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

गोरक्षा हेतु गोग्राम अभियान को बंगाल के सभी 40000 गांव तक पहुंचाने के लिए गोग्राम संरक्षक बन, आप भी इस अभियान में सहभागी बनें। संपर्क सूत्र : 8100330044

  • 31st Jan, 2023