इस दीपावली गौग्राम के 60 किसान-परिवारों ने बनाए 10000 गोमय-दीपक।
Share on:
स्वावलंबन की दिशा में एक और सफल प्रयोग हुआ। गोसेवा परिवार द्वारा संचालित गोग्राम अभियान से जुड़कर किसान परिवार गोबर गोमूत्र की नए नए उपयोगिता का लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न गांव के 60 परिवारों ने गोबर से 10000 दीपक बनाकर उनकी बिक्री की एवं स्वयं भी उपयोग किया। गोमय-दीपक बनाना बहुत सरल है। गोमय दीपक प्रकृति के अनुकूल एवं गोरक्षा में सहायक है।