गौ भक्तों ने गोमाता के चरणों में बैठ कर गोभक्ति सत्संग का आनंद लिया

गोग्राम वार्ता  :January 10, 2021  गोसेवा परिवार के मासिक सत्संग कार्यक्रम की कड़ी में कामधेनु गोशाला, सोदपुर, कोलकाता के गोमय वातावरण में ७५ गोभक्तों ने गौ भक्ति के भजनों की वर्षा का आनंद लिया। गौ माता की साक्षात् उपस्तिथी से गौ माता के प्रति हमारे कर्तव्यों और उनकी सेवा का हमारा दायित्व के भाव को और अधिक बल मिला। श्री सुनील मानसिंहका जी, (व्यवस्थापक,गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, नागपुर और सदस्य, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग) ने इस अवसर पर उपस्थित रह कर गोसेवा परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को गोसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास तब तक अधूरा है जब तक किसान खुशहाल नहीं हो जाता और बिना गोमाता के किसान कभी खुशहाल नहीं हो सकता। इसलिए आवश्यक है कि जल्द से जल्द गोमाता को किसान के पास पुनः स्थापित किया जाए जिससे ग्राम विकास का हमारा सपना पूरा हो सके।

  • 10th Jan, 2021