दक्षिण 24 परगना के किसानों को श्री सुनील मानसिंहका जी का मार्गदर्शन

गोग्राम वार्ता :11 जनवरी 2021 
सुन्दर वन जिला के कैनिंग ब्लाॅक के नलियाखाली ग्राम में आयोजित एक प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन, गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार नागपुर के समन्वयक श्री सुनील मानसिंहका जी ने वहां उपस्थित 32 प्रशिक्षार्थियों एवं अन्य किसानों को सम्बोधित किया। उन्होंने गाय, गोबर गौमूत्र, जैविक खेती, पंचगव्य एवं गौ आधारित कुटीर उद्योगों के संबंध में चर्चा की । सुनील जी के अनमोल वचनों से किसानों को अधिक उत्साह और मनोबल  मिला। सभी ने वचन दिया कि वे गौवंश का पालन करेंगे और कभी नहीं बेचेंगे ।

 

  • 11th Jan, 2021