गोग्राम वार्ता, 21.2.21: किसानों की समृद्धि एवं गोचर निर्माण हेतु लायंस क्लब ऑफ मेगासिटी के सहयोग से बैकुंठपुर गांव में 35 किसानों के खेत में किया वृक्षारोपण
Share on:
गोग्राम वार्ता, 21.2.21: किसानों की समृद्धि एवं गोचर निर्माण हेतु लायंस क्लब ऑफ मेगासिटी के सहयोग से बैकुंठपुर गांव में 35 किसानों के खेत में किया वृक्षारोपण
शहरवासियों को गांव, किसान, गाय एवं गोग्राम अभियान का दर्शन एवं अनुभव करवाने हेतु समय समय पर गोग्राम यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सुंदरवन जिला के कैनिंग १ खंड के बैकुंठपुर ग्राम में लायंस क्लब ऑफ मेगासिटी सहयोग से 35 किसानों के खेत में वृक्षारोपण किया गया। गौ पूजन, वृक्ष पूजन और ग्राम वासियों के साथ वृक्षारोपण करके सभी को बड़ा आनंद आया। किसानों को गौ आधारित कृषि के लाभों की जानकारी दी गयी, किसान बड़े प्रभावित हुए और इस विषय का प्रशिक्षण लेने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब ऑफ मेगासिटी के गणमान्य अधिकारियों ने इस ग्राम को गोद लेकर ग्राम विकास में अपना सहयोग करने की इच्छा प्रकट की।