यास तूफान से प्रभावित अभी तक 800 गोवंशों के चारे की व्यवस्था की गयी है और यह कार्य द्रुत गति से चल रहा है।
Share on:
गोग्राम वार्ता : 09 जून 2021, यास तूफान से बंगाल के समुद्र तटीय जिलों में बाढ़ के कारण गाँवों के घर पानी में डूब गए हैं। उनके गोवंश का चारा भी डूब गया है। चारा और धन के अभाव में गोपालक गोवंश को रु 400 - रु 500 में कसाई को बेचने को विवश हो रहे हैं। हमारा पूरा प्रयास है की एक भी गाय कसाई के हाथ ना जाये। गोपालक किसानों को इस संकट से बहार निकलने के लिए गोवंशों को चारा उपलब्ध कराने का अभियान जोर शोर से चल रहा है। आज तामलुक खंड के चकश्रीराधा ग्राम में और 300 गोवंशों के चारा की व्यवस्था की गयी है ।इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी गोभक्तों का गोसेवापरिवार की तरफ से हम ह्रदय से आभार प्रकट करते हैं। आप भी चारा हेतु सहयोग कर गोवंश को कसाई के हाथों कटने से बचा सकते हैं।