यास तूफान से प्रभावित अब तक 3328 गोवंश को चारा उपलब्ध करवाया गया
Share on:
गोग्राम वार्ता, 23 जून 2021: यास तूफान से प्रभावित गोमाता को चारा उपलब्ध करवाने के क्रम में दक्षिण 24 परगना के रामनगर और कचुखाली-3 ग्राम तथा रायदिघी खंड के नागेंद्रपुर तथा कंकरादिघी ग्राम में 508 गोमाता को चारा दिया गया है। अभी तक करीब 74 ग्रामों में कुल 3328 गोवंशो को चारा उपलब्ध करवाया गया है। यह संख्या बढ़ती जा रही है। जैसा की आपको ज्ञात है कि यास तूफान से बंगाल के समुद्र तटीय जिलों में बाढ़ के कारण गाँवों के घर, उनके गोवंश का चारा डूब गया है। किसान गोवंश को बेचने पर विवश हो रहा है। हमारा पूरा प्रयास है की चारा और धन के अभाव में एक भी गाय कसाई के हाथ ना जाये। गोपालक किसानों को इस संकट से बहार निकलने के लिए गोवंशों को चारा उपलब्ध कराने का अभियान तीव्र गति से चल रहा है। इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी गोभक्तों का गोसेवा परिवार की तरफ से हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं। आप भी चारा हेतु सहयोग कर गोवंश को कसाई के हाथों कटने से बचा सकते हैं।