पूर्व एवं पश्चिम मिदनापुर तथा दक्षिण 24 परगना के विभिन्न अंचलों में 593 किसानों के यहाँ पौधे और बीज मिला कर 27511 वृक्ष लगाए गए।

गोग्राम वार्ता,18 जुलाई 2021: वृक्षारोपण अभियान 2021 को आगे बढ़ाते हुए पूर्व और पश्चिम मिदनापुर के टिकाशी,बिरबंदर और गगनेश्वर अंचल तथा दक्षिण 24 परगना के नालगोरा अंचल में कुल 593 किसानों के यहाँ पौधे और बीज मिला कर 27511 वृक्ष लगाए गए। सभी किसानों ने पूर्व नियोजित प्रशिक्षण के आधार पर बड़ी प्रसन्नता और उत्साह से वृक्ष लगाए। किसानों को स्वावलम्बी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, गोचर भूमि निर्माण करने, पर्यावरण, भूमि और जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ 2019 में किया गया था। 15 दिनों की छोटी सी अवधि में अबतक 719 किसानों के यहाँ 34000 वृक्ष लगाए जा चुके है। इसके साथ ही उन्हें नेपियर घास के बीज भी दिए गए है। भविष्य में गोमाता को हरे चारे की कमी नहीं होगी।

  • 18th Jul, 2021