दो प्रशिक्षण वर्गों में 15 गाँव के 22 महिलाओं सहित कुल 50 किसानों को प्रशिक्षण दिया

गो ग्राम वार्ता, 28 नवम्बर 2021: गो आधारित ग्राम विकास के लिए  2 प्रशिक्षण वर्ग में 15 ग्राम से आये हुए 28 पुरुष और 22 महिला सहित कुल 50 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

1) दक्षिण 24 परगना जिला के गोपालपुर अंचल के प्रशिक्षण वर्ग में 7 गाँव से आये हुए 31 किसानों को गोलडोगरा ग्राम के प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण दिया गया।

2) कलिम्पोंग जिला के गोरूरबथान ग्राम में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। किसान संघ के सहयोग से 8 गांव के 18 पुरुष एवं 1 महिला सहित 19 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। वर्ग के समापन पर सबने बताया की उन्हें गौ के दूध के अलावा गोबर और गोमूत्र की भी इतनी उपयोगिता है इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

प्रशिक्षण वर्गों में दूध नही देने वाले गोवंश को कसाई के हाथों बिकने से बचाने के लिए किसानों को गोबर-गौमूत्र की उपयोगिता जैसे गो-आधारित कृषि, खाद, फसलरक्षक, दंतमंजन, उबटन, गोबरगैस, गोबर से धूपबत्ती, दीपक इत्यादि उत्पादन करना सिखाया जाता है। किसानों को इन बातों को जीवन मे धारण करने, अन्य लोगों को सिखाने तथा गोवंश को नहीं बेचने का संकल्प करवाया जाता है।

  • 28th Nov, 2021