गोग्राम वार्ता, 13 जनवरी 2022 : गो आधारित ग्राम विकास के लिए 3 प्रशिक्षण वर्गों में 17 ग्राम से आये हुए 26 पुरुष और 36 महिलाओं सहित कुल 62 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
1) दिनांक 06 JAN से 12 JAN तक : हुगली जिला पोलबा दादपुर खंड के राजहाट अंचल के गाँधी ग्राम के प्रशिक्षण वर्ग में 8 गावों से आये हुए 7 पुरुष और 4 महिलाओं सहित कुल 11 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
2) दिनांक 06 JAN से 10 JAN तक : कूचबिहार जिला के पुण्डीबाड़ी खंड के पातलाखोया अंचल के सुखधनेरकुठि ग्राम में 6 गांव से आये 7 पुरुष और 31 महिलाओं सहित 38 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
3) दिनांक 10 Jan से 13 Jan तक : उत्तर दिनाजपुर जिला के कुसमुन्डी खंड के देउल 5 नंबर अंचल के बोरोलग्राम में 5 ग्राम से आये हुए 12 पुरुष और 1 महिलाओं सहित 13 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
इन तीन वर्गों में कुल 17 ग्राम से आये हुए 26 पुरुष और 36 महिलाओं सहित कुल 62 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। अबतक कुल 617 गाँव के 2062 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है।
इन्हें गोबर गोमूत्र के आर्थिक सदुपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। दूध नही देने वाले गोवंश को कसाई के हाथों बिकने से बचाने के लिए किसानों को गोबर-गौमूत्र की उपयोगिता जैसे गो-आधारित कृषि, खाद, फसलरक्षक, दंतमंजन, उबटन, गोबरगैस, गोबर से धूपबत्ती, दीपक इत्यादि उत्पादन करना सिखाया जाता है। किसानों को इन बातों को जीवन मे धारण करने, अन्य लोगों को सिखाने तथा गोवंश को नहीं बेचने का संकल्प करवाया जाता है।
गोग्राम अभियान को बंगाल के सभी 40000 गांव तक पहुंचाने के लिए गोग्राम संरक्षक बन, आप भी इस अभियान में सहभागी बनें।
