3 जुलाई'22 को, शहर वासियों ने टेंगराचर ग्राम में जाकर वहां के किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में फलदार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में 8 पुरुष और 21 महिलाओं ने भाग लिया।
पिछले वर्ष जिस किसान के यहां वृक्षारोपण हुआ उनका फल बागान का परिदर्शन किया गया। उनका सुखद अनुभव सुनकर सभी को आनंद आया।
किसानों को गौ आधारित कृषि और गोबर गैस के लाभों की जानकारी दी गयी, 8 किसानों ने गोबर गैस प्लांट लेने के लिए आवेदन भी किया।
अग्निहोत्र, गौ पूजन, वृक्ष पूजन और वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम से ग्रामवासी एवं शहरवासी दोनों को बहुत आनंद का अनुभव हुआ और आपसी संबंध में घनिष्टता बढ़ी। सभी गौ भक्तों ने भविष्य में भी ग्राम यात्रा में आने की इच्छा प्रकट की।
शहरवासियों को गांव, किसान, गाय एवं गोग्राम अभियान का दर्शन एवं अनुभव करवाने हेतु समय समय पर गोग्राम यात्राओं का आयोजन किया जाता है। अबतक 60 से अधिक ग्राम यात्राओं में 750 से अधिक गौ-प्रेमी और प्रकृति-प्रेमी सम्मिलित हुए। आप भी गाँव और प्रकृति का आनंद लेने लिए सादर आमंत्रित हैं। संपर्क सूत्र : 8100330044