पूर्व मिदनापुर के दो किसान परिवार श्रीमती कृष्णा दास और श्री चंद्रशेखर कर जी यहाँ गोबर-गैस प्लांट लगाए गए। इस समय उनका उत्साह देखते ही बनता था। किसान परिवार गोबर गैस प्लांट लगने से प्रसन्न हैं।
बायोगैस अभियान गोग्राम अभियान का प्रमुख अंग है। बायोगैस प्लांट से किसानों को विशुद्ध स्वच्छ ईंधन एवं उत्कृष्ट जैविक खाद मिलता है। इससे किसान दूध नहीं देने वाले गोवंश को भी आसानी से पाल सकता है। एक बायोगैस प्लांट के पीछे 4 गोवंशों का पालन पोषण और संरक्षण होता है। इसके लिए गोसेवा परिवार किसानों को प्रशिक्षण देना और बायोगैस प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करना और इसको लगाने की तकनीकी सहयोग करता है। अधिक से अधिक घरों में बायोगैस प्लांट लगे इसके लिए आप गोग्राम संरक्षक बन हमारे इस कार्य में सहभागी हो सकते हैं। संपर्क सूत्र : 8100330044
