कोलकाता के पर्यावरण प्रेमियों ने किसानों के खेत में वृक्षारोपण और ग्राम दर्शन का आनंद लिया
Share on:
28 जुलाई'22 को, शहर वासियों ने दक्षिण 24 परगना के करीमाबाद ग्राम में जाकर वहां के किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में फलदार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में उत्तर कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति की 26 महिलाओं ने भाग लिया। किसानों को गौ आधारित कृषि, वृक्षारोपण वर्षा जल संरक्षण और गोबर गैस के लाभों की जानकारी दी गयी। अग्निहोत्र, गौ पूजन, वृक्ष पूजन और वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम से ग्रामवासी एवं शहरवासी दोनों को बहुत आनंद का अनुभव हुआ। गाँव की के परिवेश में केले के पत्ता पर सहभोज कर सभी को बड़ा आनंद आया और आपसी संबंध में घनिष्टता बढ़ी। सभी गौ भक्तों ने भविष्य में भी ग्राम यात्रा में आने की इच्छा प्रकट की।
शहरवासियों को गांव, किसान, गाय एवं गोग्राम अभियान का दर्शन एवं अनुभव करवाने हेतु समय समय पर गोग्राम यात्राओं का आयोजन किया जाता है। अबतक 67 से अधिक ग्राम यात्राओं में 1380 गौ-प्रेमी और प्रकृति-प्रेमी सम्मिलित हुए। आप भी गाँव और प्रकृति का आनंद लेने लिए सादर आमंत्रित हैं। संपर्क सूत्र : 8100330044