कोलकातावासियों ने किसानों की समृद्धि हेतु उनके खेत में फलदार पेड़ लगाए।
Share on:
गोग्राम वार्ता - 17 जनवरी 2021 : कोलकाता से 10 लोगों ने, जिनमे 4 महिलाएं थी, दक्षिण 24 परगना के नलियाखाली गांव जाकर वहां के किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में फलदर वृक्षारोपण किया।
साथ ही ग्रामवासियों और नगरवासियों के बीच मधुर संवाद एवं संबंध स्थापित हुआ। वहां गो पूजन एवं अग्निहोत्र के साथ पौधों का भी पूजन किया गया।
साथ ही गांव के बच्चों को प्लास्टिक प्रदूषण के बचने के लिए गांव को प्लास्टिक मुक्त करने की प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने बड़े उत्साह से गांव से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया। पुरस्कार के रूप में उनको मिठाई दी गई।
सभी को बहुत आनंद आया।