गोग्राम अभियान में Rotary Club of Central Kolkata ने सहभागिता का हाथ बढ़ाया

गोग्राम वार्ता : 22 जनवरी 2021

Rotary Club of Central Kolkata के पदाधिकारियों ने गोग्राम अभियान में रुचि दिखाते हुए इस अभियान को समझने और बाकि सदस्यों को समझाने हेतु एक सेमिनार का Conclave Banquet ,कोलकाता में आयोजन किया। गोसेवा परिवार की ओर से श्री ललित जी अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में अन्य महानुभाव सदस्यों के अलावा Rotary Club के अध्यक्ष श्री जितेश जी गुटगुटिआ,सचिव श्री सुनील जी सेठीया एवं उनके PDG श्री राजकुमारजी राजगरिया की विशेष उपस्थिति रही। श्री ललित अग्रवाल जी द्वारा गो आधारित ग्राम विकास के बारे में विस्तार से सारी जानकारी प्रदान की गयी। गोसेवा परिवार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान और आगामी गोबर गैस प्लांट अभियान की भी जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में Rotary क्लब के 25 गणमान्य सदस्यों ने पुरे मनोयोग से विषय को समझा और सहभागिता का हाथ बढ़ाया। इस क्लब ने हुगली जिला में अपने ३ ग्रामों के विकास के लिए किसानों को गोग्राम अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

  • 22nd Jan, 2021