१९ शहरवासियों ने दक्षिण २४ परगना के उस्थि ब्लॉक के उस्थि ग्राम में ५० किसानों के यहाँ वृक्षारोपण किया
Share on:
गोग्राम वार्ता : शहरवासियों को गांव, किसान, गाय एवं गोग्राम अभियान का दर्शन एवं अनुभव करवाने हेतु समय समय पर गोग्राम यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में ३ जनवरी को, शहर वासियों ने उस्थि ग्राम में जाकर वहां के किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में फलदार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं थी एवं ३ युवतियों ने भी भाग लिया। किसानों को गौ आधारित कृषि के लाभों की जानकारी दी गयी, किसान बड़े प्रभावित हुए और इस विषय का प्रशिक्षण लेने का संकल्प लिया। अग्निहोत्र, गौ पूजन, वृक्ष पूजन और वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम से ग्रामवासी एवं शहरवासी दोनों को बहुत आनंद का अनुभव हुआ और आपसी संबंध में घनिष्टता बढ़ी। सभी गौ भक्तों ने भविष्य में भी ग्राम यात्रा में आने की इच्छा प्रकट की।