विवरण : मैंने अपने 1 बीघा जमीन पर पाट की खेती की जिसमें मैंने गोबर-गोमूत्र से बने जैविक खाद का प्रयोग किया। जिसमे मात्र ₹75/- खर्च हुए। मेरे पास में ही एक और किसान ने पाट की खेती की जिसमे वो रासायनिक खाद का प्रयोग किये। उनका ₹1400/- खर्च हुआ। फिर भी उनके पाट की फसल से मेरे पाट ज्यादा अच्छे और बड़े हुए हैं, और इसलिए मैं बहुत खुश हूँ।